विद्युत प्रणाली प्रभाग केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के अग्रणी प्रभागों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी। वर्षों के दौरान, विद्युत प्रणाली अनुसंधान एवं परामर्श की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस प्रभाग की अनुसंधान एवं परामर्श क्षमताओं को समय-समय पर विविध ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अनुकार सुविधाओं/टूलों/पैकेजों के माध्यम से सुदृढ़ किया गया है।
विद्युत प्रणाली प्रभाग विद्युत उपयोगिताओं तथा उद्योगों के लिए अनुप्रयुक्त अनुसंधान एवं विद्युत प्रणाली परामर्श सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में विद्युत प्रणाली योजन, विद्युत प्रणाली स्थिरता अध्ययन, लोड फ्लो अध्ययन, शॉर्ट सर्किट अध्ययन, फ्लेक्सिबल प्रत्यावर्ती धारा ट्रांसमिशन सिस्टम उपकरण (FACTS), उच्च वोल्टता दिष्ट धारा (HVDC), ग्रिड संयोजकता, एफएसीटीएस, एचवीडीसी, एसवीसी तथा सुरक्षा रिले जैसे विभिन्न नियंत्रकों के वास्तविक काल निष्पादन विश्लेषण, विद्युत प्रणाली संरक्षण एवं ऑडिट, हार्मोनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड तथा सुरक्षा रिले के प्रकार परीक्षण सहित परीक्षण सेवाएँ सम्मिलित हैं।
इस प्रभाग में उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं अनुसंधान पृष्ठभूमि वाले अनुभवी विद्युत इंजीनियरों की विशेषज्ञ टीम कार्यरत है। प्रभाग में मेसर्स आरटीडीीएस टेक्नोलॉजीज़ तथा मेसर्स ओपल-आरटी टेक्नोलॉजीज़ द्वारा निर्मित रियल-टाइम डिजिटल सिम्युलेटर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, प्रभाग में ऑफलाइन अनुकार हेतु PSSE, ETAP, NEPLAN, SIMPOW, MATLAB आदि सॉफ्टवेयर पैकेज उपलब्ध हैं।इस प्रभाग की रिले परीक्षण प्रयोगशाला को एनएबीएल से मान्यता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, परामर्श सेवाओं के लिए प्रभाग को आईएसओ मान्यता भी प्राप्त है।
विद्युत प्रणाली प्रभाग अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं एवं नवीनतम सॉफ्टवेयर उपकरणों के साथ पिछले पाँच दशकों से अधिक समय से सरकारी एवं निजी विद्युत उपयोगिताओं, विद्युत उपकरण निर्माताओं तथा विभिन्न उद्योगों को परामर्श एवं परीक्षण सेवाएँ प्रदान कर रहा है। इस प्रभाग का ग्राहक आधार सम्पूर्ण भारत में व्यापक रूप से विस्तृत है तथा इसकी सेवाओं की पहुँच अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भी है। प्रभाग के ग्राहकों में राज्य एवं निजी क्षेत्र की विद्युत उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियाँ तथा इस्पात संयंत्र, एल्यूमिनियम संयंत्र, सीमेंट उद्योग, पेट्रो-रासायनिक उद्योग आदि जैसे विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान सम्मिलित हैं।
परामर्श परियोजनाएँ
प्रदत्त विभिन्न परामर्श सेवाएँ निम्नलिखित हैं:
विद्युत प्रणाली परामर्श:
सुरक्षा प्रणाली अध्ययन:
श्रीमती अरुणजोथी आर
संयुक्त निदेशक/प्रमुख
विद्युत प्रणाली प्रभाग (PSD)
फ़ोन: +91 80 2207 2445
मोबाइल: +91 9481472576
ई-मेल: powersystem[at]cpri[dot]in / arunjothi[at]cpri[dot]in