सीपीआरआई एसटीडीएस, भोपाल में ISO/IEC 17025:2017 के अनुसार एन ए बी एल मान्यता प्राप्त नई ईएमआई/ईएमसी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जो 3 मीटर सेमी-एनेकोइक चैंबर (SAC) से सुसज्जित है। यह सुविधा विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विद्युतचुंबकीय संगतता (Electromagnetic Compatibility – EMC) के मूल्यांकन हेतु उपलब्ध है।
प्रयोगशाला में उपलब्ध एन ए बी एल मान्यता प्राप्त परीक्षण सेवाएँ:
• स्मार्ट ऊर्जा मीटर (Smart Energy Meters)
• निम्न वोल्टेज स्विचगियर एवं कंट्रोलगियर (Low Voltage Switchgear & Controlgear)
• औद्योगिक, वैज्ञानिक एवं चिकित्सा उपकरण (Industrial, Scientific & Medical Equipment – ISM)
• घरेलू विद्युत उपकरण एवं इलेक्ट्रिक टूल्स
• मल्टीमीडिया उपकरण (Multimedia Equipment)t
उपलब्ध परीक्षण क्षमताएँ:
• कंडक्टेड एमिशन परीक्षण (150 kHz से 30 MHz)
• रेडिएटेड एमिशन परीक्षण (30 MHz से 6 GHz)
• इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज (ESD) परीक्षण
• इलेक्ट्रिकल फास्ट ट्रांज़िएंट/बर्स्ट (EFT) परीक्षण
• सर्ज इम्युनिटी परीक्षण
• कंडक्टेड RF इम्युनिटी परीक्षण
• रेडिएटेड RF इम्युनिटी परीक्षण
लागू मानक (Standards):
यह सुविधा विभिन्न IEC, CISPR एवं भारतीय मानकों (IS Standards) के अनुसार परीक्षण सेवाएँ प्रदान करती है, जिनमें प्रमुख रूप से:
• CISPR 11
• CISPR 32
• IEC 61000-4-2
• IEC 61000-4-3
• IEC 61000-4-4
• IEC 61000-4-5
• IEC 61000-4-6
• IS 16444
• IEC 60947 श्रृंखला
• IEC 61008 श्रृंखला
• IEC 61009 श्रृंखला आदि शामिल हैं।
यह प्रयोगशाला निर्माताओं, विद्युत उपयोगिताओं (Utilities) तथा उद्योगों को उत्पाद अनुपालन (Compliance Assessment), प्रमाणन (Certification) एवं नियामकीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विश्वसनीय परीक्षण सेवाएँ प्रदान करती है।
